भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस में ddnewsportal.com

भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस में ddnewsportal.com

भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कांग्रेस में 

पंचायत और निकाय चुनाव के दौरान भाजपा को करारा झटका, ऊर्जा मंत्री पर गंभीर आरोप 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शमशेर अली ने अपने पद और भाजपा से त्याग पत्र दे दिया है। यही नही उन्होंने कांग्रेस भी ज्वायन कर ली है। पंचायत और निकाय चुनाव के दौरान भाजपा के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। शमशेर अली ने कहा है कि भाजपा पार्टी जात-पात की राजनीति करती है और जात-पात के नाम पर ही अपने पैनल को मैदान में उतारती है। शमशेर अली ने कहा कि पिपलीवाला पंचायत में 60% मुस्लिम

वोट है लेकिन एक भी मुस्लिम को वहां से चुनावी भे उतारने के लिए भाजपा मंत्री तैयार नहीं है। आखिर राजनीति में केवल दिखाने के लिए अगर मुस्लिम को साथ रखा गया है तो वह केवल कठपुतली बनकर नहीं रह सकते। उन्होंने अपने समुदाय की बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा से रिजाइन दे दिया। इतना ही नहीं भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस को भी ज्वाइन कर लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री चौधरी सुखराम पर आरोप लगाए कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कभी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज का कोई भी कार्यकर्ता आगे आए। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी हमेशा ही अपने चहेतों को मैदान में उतारते हैं।
वहीं दूसरी ओर सूत्र बता रहे हैं कि पांवटा मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा

अध्यक्ष सहित सभी नजदीकी कार्यकर्ता भी जल्द ही कांग्रेस को ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसे जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में भाजपा के लिए यह एक बड़ी चुनौती रहेगी क्योंकि सिर पर पंचायतों और शहरी क्षेत्र में चुनाव हैं और कांग्रेस पार्टी को भी एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।